twitter
    For Quick Alerts
    ALLOW NOTIFICATIONS  
    For Daily Alerts

    केबीसी 7- फातिमा बनीं पहली महिला करोड़पति, पिता का सपना करेंगी पूरा!

    |

    KBC 7- Firoz Fatima become first women crorepati
    कौन बनेगा करोड़पति सीजन हर साल आता है और देश के कोने कोने में बैठे कई लोगों के सपनों को पूरा करता है। इस साल भी केबीसी के सांतवे सीजन में देश के कई लोगों के सपने साकार हुए हैं और साथ ही उन्हें उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने का मौका भी मिला है। इस साल भी केबीसी की पहली महिला करोड़पति बनने वाली फिरोज फातिमा एक ऐसे ही परिवार से हैं जिनकी जिंदगी काफी सारी मुश्किलों और परेशानियों से भरी हुई है। फिरोज फातिमा के पिता नहीं हैं और वो अकेली अपनी बहन और अपनी मां की जिम्मेदारी उठाने की कोशिश कर रही हैं।

    फिरोज फातिमा ने एक करोड़ जीतने के बाद कहा मेरे पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी ख्वाहिश थी कि मैं पीसीएस ऑफीसर बनूं। घर का खर्च चलाने और पढ़ाई के लिए पिता ने लोन ले रखा था। जीते हुए पैसों से पहले तो मैं अपने पिता का लोन चुकाउंगी और छोटी बहन फायदा की पढ़ाई पूरी कराउंगी। इसके बाद बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब खुद भी यूपीएससी की तैयारी करुंगी। फिरोज काफी खुश है कि वो एक करोड़ रुपये जीत गयी हैं और अब उनकी कई सारी मुश्किलों दूर हो जाएंगी।

    फिरोज फातिमा सहारनपुर के गांव संसारपुर की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी जनरल नॉलेज अखबारों को पढ़कर बढा़ई है। फिरोज ने कहा वो पिछले चार साल से केबीसी में आने की कोशिश कर रही हैं। इस बार जब वो केबीसी में आईं और पहले दो चांस में वो हॉट सीट पर नहीं पहुंच पाईँ तो वो काफी निराश हो गयी थीं। लेकिन जैसे ही उनका चांस आया वो काफी खुश हुईं। फातिमा को यकीन ही नहीं हुआ कि वो एक करोड़ जीत गयी हैं। जब अमिताभ ने उन्हें चेक दिया और दर्शकों ने तालियां बजाकर उन्हें बधाई तो तब उन्हें यकीन हुआ।

    English summary
    Firoz Fatima become the first women crorepati in KBC 7. Firoz Fatima said her father is no more in this world he wanted her to become IPS officer. Fatima also said she want to pay back the loan that her father took for her studies and will support her mother and sister.
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X