बिग बॉस सीजन 6 जीतकर उर्वशी ढोलकिया ने साबित कर दिया कि नारी शक्ति अकेले दम पर बहुत कुछ कर सकती है। निजी जिंदगी में बेहद मजबूत सिंगल मां उर्वशी ढोलकिया के लिए आसान नहीं था कि वो तीन महीने अपने बच्चों से दूर रहे। उर्वशी निजी जिंदगी में बेहद मजबूत महिला है वो एक मजबूत मदर है तभी तो वो सिंगल होकर अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं।
अपने बारे में ज्यादा बात ना करते हुए उर्वशी ने बताया कि उनसे बिग बॉस में आने के लिए कई बार कहा गया था लेकिन उन्होंने कारणवश यह प्रपोजल स्वीकार नहीं किया। आखिरकार सीजन 6 में आने के लिए उन्होंने हांमी भरी और उन्हें खुशी है कि वो शो को जीत पायीं।
मालूम हो कि उर्वशी ने कहा कि वो अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थी, उन्हें लगता था कि डेलनाज या इमाम में से कोई यह शो जीतेगा। लेकिन दर्शकों ने उन्हें प्यार दिया इसके लिए वो लोगों की शुक्रगुजार हैं उन्हें धन्यवाद देती हैं जो कि उनके लिए लगातार वोट करते रहे। उर्वशी फिलहाल अभी अपने बच्चों के साथ वक्त बितायेंगी उसके बाद ही आगे के लिए सोचेंगी।
आईये तस्वीरों में दिखाते हैं उर्वशी का दिलचस्प सफर
उर्वशी ढोलकिया
बिग बॉस सीजन 6 जीत कर तहलका मचाने वाली टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया दो जवान होते बेटों की मम्मी हैं। उर्वशी सिंगल मदर है उन्हें अपने दम पर जंग जीतने की आदत है इसलिए वो आसानी से मुश्किलों का सामना करती हैं।
उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी ने जीत के बाद जहां अपने और निकेतन के रिश्ते पर सफाई दी वहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें डेलनाज और इमाम में से कोई एक विनर लगता था क्योंकि दोनों ने ही दर्शकों को काफी मनोरंजित किया।
उर्वशी ढोलकिया
बिग बॉस सीजन 6 जीत कर तहलका मचाने वाली टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया दो जवान होते बेटों की मम्मी हैं। निजी जीवन में बेहद ही बेबाक उर्वशी ने अपनी जीत का सेहरा अपने संयमित स्वभाव के सिर बांधा है।
उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी की जीत में बहुत बड़ा श्रेय उनका स्टार प्लस पर हिट हुआ लोकप्रिय शो 'कसौटी जिंदगी की' का रहा जिसमें उन्होंने बुरी बहू कोमोलिका का किरदार निभाया था। साल 2001 से साल 2008 तक लगातार चले इस सीरयल की लोकप्रियता ने उर्वशी को कोमोलिका बना दिया।
उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी ने बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने मात्र छ साल की उम्र में अभिनेत्री रेवती के साथ लक्स सोप का विज्ञापन किया था।
उर्वशी ढोलकिया
जब वो 18 साल की हुई तो उन्होने मशहूर टीवी सीरयल 'देख भाई देख' किया जिसमें वो लीड रोल में थीं।
उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी कई फेमस शो जैसे जमाना बदल गया, मेंहदी तेरे नाम की, घर एक मंदिर और कभी सौतन कभी सहेली में दिखायी पड़ी।
उर्वशी ढोलकिया
कोमोलिका ने कई रियलिटी शो में भाग लिया है और जीता भी है। इसके अलावा उर्वशी ने भोजपुरी फिल्म और सी ग्रेड की फि्ल्में भी की है। यह टीवी को खासी अहमियत देती हैं।
Story first published: Tuesday, January 15, 2013, 17:21 [IST]
English summary
Bigg Boss 6 Urvashi Dholakia is a tough single mother 6
Urvashi Dholakia has been declared as the winner of the biggest reality show, Vodafone presents Bigg Boss Season 6.she is a tough single mother.