Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

Exclusive- सुमंत और सोनाली बने इंडियास गॉट टैलेंट के विजेता

Posted by:
Updated: Friday, November 23, 2012, 12:49 [IST]

इंडियास गॉट टैलेंट में दुनिया भर से आए प्रतिभागियों ने अपना अपना टैलेंट दिखाया और ये शो अपने चरम पर पहुंच गया है। इस शनिवार को शो के तीन फाइनिल्ट बिवाश अकेडमी ऑफ डांस, तोषण सिंह और तान्या एंड मुकेश में से बिवाश अकेडमी के दो बच्चों सुमंत और सोनाली ने इस साल इंडियास गॉट टैलेंड की टॉफी जीत ली। साथ शो में जब तक है जान के प्रमोशन के लिए आए शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुश्का शर्मा के हाथों जीत की ट्रॉफी ली और जजेस करन, मलाइका और किरण के हाथों 50 लाख का चेक पाया। इसके अलावा विजेता को मारुती ऑल्टो 800 भी इनाम में मिली। मारुती के जीएम मनोहर भट्ट ने कार की चाभी इन दोनों विदेताओं के हाथ में दी।

इंडियास गॉट टैलेंट के फिनाले में जहां एक ओर तीनों फाइनलिस्ट ने अपना टैलेंड दिखाया वहीं जब तक है जान टीम यानी शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी अपना डांसिंग टैलेंड इस शो के सेट पर दिखाया। इस शनिवार को शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जब तक है जान का प्रमोशन करते नज़र आएंगे। तीनों ने अपनी फिल्म को काफी मजेदार तरीके से प्रमोट किया।

मलाइका ने जहां एक ओर मुन्नी बदनाम हुई पर ठुमके लगाए वहीं किरण खेर, शाहरुख खान और मनीष पॉल ने भी मिलकर कल हो ना हो के गाने प्रिटी वुमेन पर डांस किया। इस शो को फिनाले में माई नेम इज खान के गाने सजदा के सिंगर रिचा शर्मा, तोषन और चंचल भारती ने भी परफॉर्म किया। साथ ही शाहरुख खान ने सलमान की भाभी यानी मलाइका अरोड़ खान के साथ भी डांस किया। करन जौहर और किरण खेर ने मलाइका और शाहरुख की जोड़ी की भी काफी तारीफ की।

सुमंत और शोनाली ने जीता इंडियास गॉट टैलेंड

बिवाष अकेडमी के सुमंत और शोनाली ने इंडियास गॉट टैलेंड की इस साल की टॉफी जीती। साथ ही दोनों को 50 लाख का चेक और मारुती ऑल्टो 800 भी इनाम में मिली।

राधा की चुनरी पर लगे ठुमके

करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर के गाने राधा की चुनरी पर कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान, करन जौहर और बाकी जजेस ने मिलकर डांस किया।

शाहरुख खान ने भी किया डांस

शाहरुख खान भी इंडियास गॉट टैलेंड के प्रतिभागियों के साथ डांसिंग के रंग में रंग गये और जमकर नाचे।

मलाइका ने मुन्नी बदनाम और अनारकली डिस्को चली पर ठुमके लगाए

मलाइका अरोड़ा खान ने इंडियास गॉट टैलेंड में दबंग के गाने मुन्नी बदनाम हुई और हाउसफुल 2 के हिटे गाने अनारकली डिस्को चली गाने पर ठुमके लगाए।

मलाइका अरोड़ा खान ने ठुमके लगाए।

मलाइका अरोड़ा खान ने इंडियास गॉट टैलेंड में दबंग के गाने मुन्नी बदनाम हुई और हाउसफुल 2 के हिटे गाने अनारकली डिस्को चली गाने पर ठुमके लगाए।

किरण खेर भी नाचीं शाहरुख और फराह के साथ

किरण खेर ने शाहरुख खान के साथ प्रिटी वुमेन और फराह खान के साथ ये लड़का हे दीवाना पर डांस किया।

फराह खान ने कहा ये लड़का है दीवाना

फराह खान ने किरण खेर के साथ मिलकर कुछ कुछ होता है के हिट गाने ये लड़का है दीवाना पर डांस किया।

करन जौहर भी नाचे राधा तेरी चुनरी पर

करन जौहर ने भी शाहरुख, कैटरीना, अनुष्का और किरण के साथ राधा तेरी चुनरी पर डांस किया।

शाहरुख को देख पागल हो उठीं इंडियास गॉट टैलेंड की कंटस्टेंट्स

शाहरुख खान को अपने बीच पाकर आईजीटी के प्रतिभागी काफी खुश हुए और एक बार उन्हें पास देखने की जिद करने लगे।

शाहरुख और मलाइका नाचे छइंया छइंया पर

शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा खान ने भी एक साथ फिल्म दिल से के गाने चल छंइया छंइया पर डांस किया। फराह और करन जौहर ने मिलकर इस जोड़ी की जमकर तारीफ की।

जब तक है जान का प्रमोशन

शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने मिलकर मजे लेते हुए अपनी फिल्म जब तक है जान का प्रमोशन किया।

 
Story first published:  Friday, November 23, 2012, 12:33 [IST]
English summary
India's Got Talent show winners are Bivash Academy of Dance Sumanth and Sonali. Jab Tak Hai Jaan team has recently visited the show finale. Shahrukh Khan, Katrina Kaif and Anushka Sharma promoted their film as well as honored the show winners.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on