Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

गुरमीत के जीतने में बिहार में जश्न ही जश्न

Posted by:
Updated: Monday, October 1, 2012, 12:34 [IST]

कलर्स के फेमस डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा का खिताब अपने नाम करने वाले टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी की जीत से पूरा बिहार जश्न में डूबा हुआ है। पूरे राज्य को अपने इस बेटे पर नाज है जिसकी जीत के लिए उन्होंने दिल खोलकर वोटिंग की थी।

पटना निवासी 20 साल की छात्रा शशि शर्मा ने बताया कि उन्हें पूरा भरोसा था कि गुरमीत ही यह प्रतियोगिता जीतेंगे इसलिए उन्होंने हमेशा उनके लिए वोट किया और झलक का कोई भी शो मिस नहीं किया। गुरमीत एक उभरता कलाकार है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वो बहुत आगे जायेंगे।

आपको बता दें कि बिहार निवासी गुरमीत चौधरी ने रविवार को हुए झलक... का फाइनल अपने नाम कर लिया। गुरमीत और उनकी कोरियोग्राफर शंपा को 40 लाख का चेक दिया गया। गुरमित ने फाइनल में रश्मि देसाई और रित्विक को हराया।

गुरमीत इन दिनों जी टीवी के मशहूर शो पुर्नविवाह में लीड रोल कर रहे हैं। इससे पहले गुरमीत रामायण सीरयल में राम और गीत में मान की भूमिका निभा चुके हैं। झलक के मंच पर गुरमीत ने अपने दिल की कई बातें बतायी जैसे कि वो क्लास छोड़-छोड़ कर माधुरी दीक्षित की फिल्में देखा करते थे और उनका पहला प्यार उनकी क्लास टीचर थीं।

 
Story first published:  Monday, October 1, 2012, 12:29 [IST]
English summary
Gurmeet Choudhary originally from Jairampur, Bhagalpur district, wins Jhalak Dikhhla Jaa 5.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two