Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सलमान ने कैटरीना को छोड़ माधुरी से कहा हम आपके हैं कौन

Posted by:
Updated: Thursday, August 16, 2012, 11:47 [IST]

Salman Katrina In Jhalak Dikhla Jaa

बैंगलोर। 'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की हिट जोड़ी एक बार फिर आपको 'दीदी तेरा दीवाना' गाने पर डांस करती नज़र आएगी। झलक दिखला जा के इस हफ्त के एपिसोड में सलमान और कैट अपनी फिल्म 'एक था टाईगर' का प्रमोशन करने पहुंची है। सलमान ने कैटरीना के साथ रियल लाईफ के रोमांस को थोड़ साईड करके 'झलक दिखला जा' के सेट पर माधुरी संग रील लाईफ का रोमांस किया।

सिनेमाघरों से लेकर टेलीविजन के छोटे परदे तक पर सिर्फ एक था टाईगर ही छाया हुआ है सलमान और कैटरीना ने शायद ही कोई रियेलिटी शो हो जिसमें जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन ना किया हो। अब झलक दिखला जा में भी इस बार के एपिसोड में सलमान और कैट अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नज़र आएंगे। सलमान ने बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी के साथ हम आपके हैं कौन जैसी सुपरहिट फिल्म की थी। इस फिल्म में सलमान और माधुरी की जोड़ी बहुत हिट हुई थी।

'हम आपके हैं कौन' के दीदी तेरा दीवाना गाने पर दोनों सितारों ने झलक दिखला जा के सेट पर एक बार फिर से ठुमके लगाए। पूरे शो के दौरान सलमान और कैटरीना एक दूसरे के लिए अपनी करीबी दोस्ती को दिखाते रहे और उसके बाद सभी की डिमांड पर सलमान ने माधुरी संग डांस किया। साथ ही सलमान ने शो के दौरान स्केचिंग करते भी नजर आए। जब शो के प्रतिभागी डांस परफार्मेंस दे रहे थे तब सलमान करन जौहर के करीब बैठकर स्केचिंग कर रहे थे और जब उन्होने अपनी स्केचिंग सलमान को दिखाई तो करन सलमान की स्केचिंग से काफी इम्प्रेस दिखे।

माधुरी संग स्टेज शेयर करने के बाद सलमा्न ने वापस आकर कैटरीना की तारीफ करनी शुरु कर दी और उनके साथ पूरे शो के दौरान मस्ती की। शो के पार्टिसिपेंट भी  सलमान कैट को अपने सामने देख काफी उत्साहित नजर आए।

Story first published:  Thursday, August 16, 2012, 11:28 [IST]
English summary
Salman Khan and katrina Kaif visited the sets of Jhalak Dikhla Jaa to prpmote their film Ek Tha Tiger. Salman danced with one of the judjes Madhuri Dixit on his number Didi Tera Deewana.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Preliminary Final , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST