
मुंबई। सलमान खान के दयालू स्वभाव से पूरा बॉलीवुड वाकिफ है। कई बार सलमान को अपने फैन्स को अपनी फेवरेट चीजें गिफ्ट करते देखा गया और अब सलमान ने 'इंडियन आइडल' के एक प्रतिभागी अमित कुमार को जो की उनका बहुत बड़ा फैन है को सुजुकी हयात बाईक गिफ्ट की है।
अमित जो कि अमृतसर का है और 'इंडियन आइडल' के अच्छे प्रतिभागियों में से एक है ने 'एक था टाईगर' के प्रमोशन के दौरान शो में आए सलमान और कैटरीना कैफ के साथ अपने बचपन से जुड़ी एक ख्वाहिश को बांटा। अमित ने बताया जब वो स्कूल जाता था तब सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' रिलीज हुई थी। उस फिल्म में सलमान ने बाईक पर गाना गाया था 'ओ ओ जाने जाना' जो कि उस समय बहुत हिट हुआ था। अमित उस गाने को देखकर बहुत इम्प्रेस हुआ और उसने अपने पापा से बाईक खरीदने की जिद की।
अमित के पापा ने ये कहकर अमित को मना कर दिया कि वो अभी छोटा है। तब से अब तक उसका वो सपना अधूरा रह गया। सलमान ने जब ये सुना तो वो तुरंत अपनी कुर्सी पर से उठे और अपनी टेबल पर रखी सुजुकी हयात बाईक की चाभी लेकर अमित को दे दी। दो पल के लिए अमित को यकीन ही नहीं हुआ कि जिस आइडल की फोटो वो बचपन से अपने सैलून शॉप पर लगाता आया है वही आज उसे नई बाईक गिफ्ट करके उसके बचपन का सपना पूरा कर रहे हैं।
सलमान जो कि अपने बाइक प्रेम के लिए जाने जाते हैं सुजुकी हयात के ब्रांड अम्बेस्डर हैं। सुजुकी हयात इंडियन आइडल का स्पोन्सर भी है। खैर सलमान खान ने एक बार फिर से अपने फैन के साथ सभी का दिल जीत लिया। सलमान की इसी बात से तो पूरी दुनिया उन्हें सल्लू भाई करते नहीं थकती।


















