Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

कार्टून सीरीज 'ओगी एंड कॉकरोचेस' देखें और कमाएं 50 हजार

Posted by:
Published: Tuesday, July 10, 2012, 17:21 [IST]

Watch Oggy Cockroaches Cartoon Win 50000 Rs

हाल ही में एशिया पैसिफिक डील के अनाउंस होने के बाद अब आपके पसंदीदा कार्टून सीरीज ओगी एंड कॉकरोचेस को एक नया घर मिल गया है और ये घर है कार्टून नेटवर्क। कार्टून नेटवर्क ने इस सीरीज ने इस हिट कार्टून सीरीज का प्रीमियर को 16 जुलाई को रिलीज करने का फैसला किया है।

अब बच्चों की फेमस कार्टून सीरीज ओगी एंड कॉकरोचेस 16 जुलाई से सोमवार से शुक्रवार से कार्टून नेटवर्क पर शाम 3 बजे प्रसारित किया है। यह सीरीज एक कैट ओगी और तीन कॉकरोचेस के इर्द गिर्द घूमती है। सीरीज में एक कैट है ओगी जो अपनी सरल और आराम की जिंदगी में बहुत खुश है और जिसे टीवी देखना और म्यूसिक सुनना बहुत पसंद है। दूसरी तरफ तीन कॉकरोच हैं जो हर पल ओगी की आराम की जिंदगी में परेशानियां डालने के लिए नयी नयी तरकीबें लगाया करते हैं।

हर एक कहानी के अंत में ओगी इन कॉकरोचों की शैतानियों से छुटकारा पा लेता है और फिर से अपनी जिंदगी में खुशी खुशी रहने लगता है। कार्टून नेटवर्क ने इस कार्टून सीरीज के प्रीमियर के साथ एक कॉन्टेस्ट करने की भी सोची है। जिसका नाम होगा ओगी दी न्यू हाउस ! इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले और जीतने वाले को ओगी और कॉकरोचेस के कुछ बेहतरीन मर्चेंडाइस दिए जाएंगे। साथ ही बम्पर इनाम में 50,000 रुपये का गिफ्ट वाउचर भी रखा गया है। इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए बच्चों को 23 जुलाई से 31 अगस्त तक लगातार हर रोज ओगी एंड कॉकरोचेस कार्टून सीरीज को देखकर उसके दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों का जवाब देना होगा।

इतना ही नहीं अब बच्चे ऑनलाइन जाकर कार्टून नेटवर्क की साइट पर ओगी एंड कॉकरोचेस के गेम्स भी खेल सकते हैं। तो बस कुछ दिन और इंतजार करिए और फिर देखिये अपने फेवरेट कार्टून नेटवर्क पर ओगी एंड कॉकरोचेस की सीरीज एक नये रुप में।

English summary
Oggy and Cockroaches got new home at Cartoon Network. Now Cartoon Network will premier the series from 16 of July every Monday to Friday at 3 p.m. People can also participate and win 50,000 Rs.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Group A , The Kia Oval, Kennington
Sri Lanka won by 20 runs