Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मेरी जगह कोई नहीं ले सकता :गोपी बहू

Posted by:
Published: Saturday, June 9, 2012, 15:29 [IST]

Gopi Is Out From Saath Nibhana Saathiya

स्टार प्लस के शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभा रही जिया मनेक को सीरियल के प्रोड्यूसर ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनकी जगह इमेजिन टीवी के शो 'प्रीतो संवारे सबके सपने' की बानी देवोलीना भट्टाचार्जी को गोपी के किरदार के लिए चुना गया है।

अचानक से किए गये इस फैसले के पीछे प्रोड्यूसर ने जिया के अनप्रोफेशनल व्यवहार को वजह बताया है। उनका कहना है कि जिया ने बिना उनसे पूछे कलर्स टीवी पर शुरु होने जा रहे डांस रियेलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भाग लेने का फैसला कर लिया था।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी एक पुलिस द्वारा की गई हुक्का रेड में भी जिया पकड़ी गई थीं और मीडिया ने इस बात को काफी उछाला भी। पर इसके बाद भी जिया गोपी के किरदार में नज़र आती रहीं। लेकिन इस बार उनके इस तरह के अनप्रोफेशनल व्यवहार के चलते आखिरकार चैनल ने उनकी जगह किसी देवोलीना को ले लिया।

जिया से पहले 'ससुराल गेंदा फूल' की सुहाना यानि रागिनी खन्ना ने भी झलक दिखला जा में होस्ट करने के लिए 'ससुराल गेंदा फूल' छोड़ने का फैसला किया था। और उनकी जगह किसी और को न ला सकने की वजह से चैनल ने सीरियल को ही बंद कर दिया। पर इस बार 'साथिया' जो कि स्टार प्लस का नं वन डेली सोप है को बंद करने का रिस्क चैनल नहीं ले सकता था इसलिए उन्हें गोपी का रिप्लेसमेंट ढ़ूंढ़ना पड़ा।

फिल्हाल गोपी के किरदार से अपनी पहचान बनाने वाली जिया सीरियल को छोड़ने को लेकर काफी उदास हैं और अपने को-स्टार्स को काफी मिस भी करती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनके को स्टार विशाल उनके झलक दिखला जा के रिहर्सल पर आकर उनका हौसला बढ़ाते हैं। जिया ने यह भी कहा कि गोपी के किरदार को उनसे बेहतर कोई नहीं कर सकता।

English summary
Jiaa Manek Aka who was playing role of Gopi Bahu in one of the top daily soap Sath Nibhana Sathiya has been shown the door.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter