Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

इंडियन आइडल में आशा के सामने सुनिधि, अनु चुप

Written by: सोनिका मिश्रा
Published: Saturday, June 9, 2012, 12:18 [IST]

Asha Seems To Take A Lead In Indian Idol 6

[सोनिका मिश्रा]  इस बार इंडियन आइडल में आशा भोंसले के परफेक्ट कमेंट्स के सामने बाकी के तीनों जज सुनिधि चौहान, अनु मलिक और सलीम मर्चेंट काफी चुप चुप से नज़र आएंगे।

1 जून से सोनी टीवी पर शुरु हुए रियेलिटी शो इंडियन आइडल को इस बार सुनिधि चौहान, अनु मलिक और सलीम मर्चेंट के अलावा संगीत की दुनिया का एक जगमगाता सितारा आशा भोंसले भी जज कर रहीं हैं। और संगीत की दुनिया में छह दशक पूरे कर चुकीं आशा के प्रोफेशनल कमेंट्स के सामने बाकी जजेस इसबार काफी शांत से नज़र आ रहे थे।

शूट के दौरान काफी बार आशा की रोबदार आवाज़ और संगीत की उनकी गहरी समझ ने दूसरे जजेस को असहज किया। इस बार तो अनु मलिक की बेतुकी शेरो शायरी भी काफी हद तक कम नज़र आने वाली है।

अब ज़ाहिर है कि अपनी सिंगिंग के लिए पद्म विभूषण की उपाधि पा चुकीं आशा भोंसले जिस परफेक्शन के साथ कंटस्टेंट को परखेंगी वो शायद ही बाकी किसी जज में देखने को मिलेगा। अब तक के इंडियन आइडल में हर बार एक से बढ़कर एक सिंगर आए हैं पर इसबार इसे जीतने के लिए कंटस्टेंट के सामने जो कसौटी रखी गई है वो काफी मुश्किल है।

इंडियन आइडल का इस बार का लेवल काफी ऊंचा होने वाला है ये तो उस समय ही पता चल गया था जव जज के लिए ऑस्कर विजेता ए आर रहमान को बुलाया जा रहा था। पर बाद में आशा भोंसले को बुलाकर भी चैनल ने यह पहले ही बता दिया कि इस बार इंडियन आइडल में सिर्फ सुरो की समझ रखने वाले नहीं बल्कि सुर और संगीत को अपनी जिंदगी समझने वाले गायक-गायिका ही चुने जाएंगे।

अब तक के ऑडिशन में चुने जाने वाले कंटस्टेंट्स को देखकर अंदाजा हो चुका है कि इस बार जजेस की उम्मीदें कितनी ज्यादा हैं। खैर जुलाई के अंत में टेलीकास्ट होने वाले गाला राउंड में आशा के आने के बाद ही आप टीवी स्क्रीन पर देख सकेंगे आशा और बाकी जजेस की जुगलबंदी।

English summary
In Indian Idol 6 Asha Bhonsle seems to take a lead over other three judjes Sunidhi Chauhan, Salim Marchant and Anu Malik.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs