Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

'झलक दिखला जा' के चलते बंद हुआ 'ससुराल गेंदा फूल'

Written by: सोनिका मिश्रा
Published: Wednesday, May 30, 2012, 14:02 [IST]

Jhalak Dikhla Ja Season 5 Sasural Genda Phool

[सोनिका मिश्रा] स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'ससुराल गेंदा फूल' की सुहाना यानि रागिनी खन्ना शायद अभी भी आपको याद हों। सास बहू के बीच की तू-तू मैं-मैं से बोर हो चुके दर्शकों के लिए, इस रिश्ते में एक नया फ्लेवर लेकर आयी सुहाना को आप जरूर मिस करते होंगे। आपकी सुहाना को आपसे छीनने वाला कोई और नहीं बल्कि जल्‍द आने वाला डांस रियेलिटी शो 'झलक दिखला जा' है।

कुछ महीने पहले अचानक स्‍टार प्‍लस ने ससुराल गेंदा फूल को हैप्‍पी एंडिंग के साथ बंद कर दिया। सीरियल के बंद होने का कारण डांस रियेलिटी शो तब बना जब सुहाना का किरादार निभा रहीं रागिनी खन्ना ने सीरियल छोड़ने का फैसला किया।

रागिनी इस रियेलिटी शो को होस्ट करना चाहती थीं मगर ससुराल गेंदा फूल के निर्देशक इस सीरियल के साथ कोइ समझौता नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने रागिनी को मनाने की कोशिश की। पर डांसिंग की शौकीन रागिनी, माधुरी जैसी अदाकारा के साथ काम करने के सुनहरे मौके को छोड़ना नहीं चाहती थीं इस वजह से उन्होंने इस सीरियल में काम करने के लिए मना कर दिया।

1 मई 2010 को शुरु हुआ ससुराल गेंदा फूल स्टार प्लस पर हर रात 7:30 बजे टेलीकास्ट होता था। 2010 से लेकर 2012 तक इस सीरियल ने स्टार परिवार से लेकर इंडियन टेलीविज‍़न अकेडमी, बिग स्टार एंटरटेनमेंट,बिग टेलीविज़न एकेडमी जैसे कई बड‍े़ अवार्ड फंक्शन में अवार्ड जीते। सुहाना और ईशान की जोड़ी तो हर किसी की फेवरेट जो़ड़ी बन गई थी।

खैर अब ये तो सच है कि सुहाना के किरदार को रागिनी की जगह कोइ नहीं निभा सकता है शायद इसलिए चैनल वालों ने इस सीरियल को बंद कर दिया।

English summary
Ragini Khanna said no to Sasural genda phool as she wants to host Jhalak Dikhla ja season 5.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab won by 50 runs