राहुल हैं पनौती! जहां भी गए वहां हारी कांग्रेस: अमित शाह
रांची। झारखंड चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। कभी भाजपा उनपर 60 साल के शासन का आरोप लगाती है तो कभी कांग्रेस मोदी सरकार पर लोगों से वादाखिलाफी का। इस बीच झारखंड की मौजूदा हालत के लिए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जहां भी चुनाव प्रचार किया है, वहां भाजपा की जीत आसान बना दी है।
बोकारो जिले के गोमिया से मौजूदा भाजपा विधायक माधव लाल सिंह के लिए आयोजित रैली के दौरान शाह ने राहुल गाधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जहां कहीं चुनाव प्रचार किया, वहां उनकी पार्टी हार गई।
शाह ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर केंद्र की सत्ता से मां-बेटे(सोनिया गांधी-राहुल गांधी) को बेदखल कर दिया उसी तरह से अब झारखंड में बाप-बेटे को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए भाजपा को बहुमत में लाना होगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की रैलियों में भीड़ देखकर कांग्रेस घबरा गई है।