3 स्टेट जीत गई भाजपा, लेकिन दिल्ली की राह आसान नहीं: केजरीवाल
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में बाजी मारने की ताक में सभी राजनीतिक पार्टियों एक दूसरे पर आरोपों की झड़ी लगा रही है। चुनाव अभियान तेज हो चुकी है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी और आप के अरविंद केजरीवाल दोनों ही आज कृष्णानगर में आमने-सामने हुए। पहले किरण बेदी ने कृष्णानगर में सभा की और लोगों को विकास का भरोसा दिलाया। फिर अरविंद केजरीवाल ने कृष्णानगर में सभा की जहां उन्होंने भाजपा और किरण बेदी पर हमला किया।
कृष्णानगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी को आशा की किरण के तौर पर देख रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी में किरण के नाम पर हंगामा देखने को मिल रहा है। केजरीवाल नेै फिर से दोहराया कि भाजपा किरण को सिर्फ अपने हार का ठीकरा फोड़ने के लिए लेकर आई है। केजरीवाल ने कहा कि किरण बेदी भाजपा के चक्रव्यूह में फंस गई हैं।
रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं सोच रहा था कि प्रधानमंत्री जी रामलीला मैदान की रैली से कुछ बातें दिल्ली के विकास की करेंगे, लेकिन उनके पास दिल्ली के विकास का खाका नहीं होने की वजह से उन्होंने केवल मेरे बारे में बातें की। केजरीवाल ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल किया है, लेकिन दिल्ली जीतना भाजपा के लिए आसान नहीं होगा।