मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

अंडरवर्ल्ड डॉन राजन की गैंग का एक छोटा डॉन को मुंबई पुलिस ने धर दबोचा

Google Oneindia News

don-police
मुंबई। अंडरवर्लड डॉन छोटा राजन से जुड़ा एक साथी आज मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक इस्माइल आमदारे पैरोल पर छूटने के बाद भाग गया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस को इसकी तलाश थी। इसे मुंबई पुलिस की उपलब्धी ही कहा जा सकता है। एक भाग चुके मुजलिम को फिर से सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। गौरतलब है कि इस्माइल 2006 में भागा था।

नासिक की जेल में बंद था इस्माइल

एक हत्या के मामले में 2006 में गिरफ्तार कर लिया गया था और नासिक की जेल में सजा काट रहा था। इस बीच उसने पैरोल पर जमानत मांगी थी। जो दे दी गई थी। लेकिन पुलिस को यह अंदाजा नहीं था कि वह पैरोल के दौरान फरार हो जाएगा। पुलिस के अनुसार राजन की गैंग से जुड़ा यह इस्माइल मुंबई के मुलुंड में देखा गया। जिसके बाद एक सूचान के आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

उसे बीस दिन में लौटना था

इस्माइल को 20 दिन में वापस लौटना था लेकिन वह कभी वापस नहीं आया औऱ फरार चल रहा था। मुंबई पुलिस ने जाल बिछाया और राजन के करीबियों से इसकी जानकारी बटौरली। जिसके कारण यह दबोचा गया।

Comments
English summary
Underworld don Chhota Rajan's associate arrested in Mumbai Maharashtra.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X