मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

11 वर्षो का इंतजार, 428 करोड़ और मुंबई का डबल डेकर फ्लाई ओवर

Google Oneindia News

Mumbai flyover
मुंबई। 12 डेडलाइन गुजर जाने और मुंबईकरों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुंबई का पहला डबल डेकर फ्लाई ओवर शुक्रवार को आम जनता के लिए खुल गया। 4 28 करोड़ की लागत में बना यह फ्लाई ओवर शांताक्रुज और चेंबूर को आपस में जोड़ेगा और इस फ्लाई ओवर को शांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड यानी एससीएलआर के नाम से जाना जाएगा।

वोट हासिल करने का जरिया
इस फ्लाई ओवर की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी और अब तक इसे खोले जाने को लेकर 12 डेडलाइन भी जारी की जा चुकी थी। जो फ्लाई ओवर पिछले 11 वर्षों से अटका पड़ा था वह मुंबई में मतदान होने से पहले ही जनता के लिए खोल दिया गया है। लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग की ओर से जारी आचार संहिता हर राज्‍य पर लागू है। हालांकि इसी आचार संहिता की वजह से ही फ्लाई ओवर के उद्घाटन को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।

6.45 किमी लंबा फ्लाइ ओवर
मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी एमएमआरडीए की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस फ्लाई ओवर की लागत 428 करोड़ रुपए है लेकिन इसे लेकर कई लोगों में कई तरह की बातें हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक हो सकता है कि फ्लाई ओवर की लागत बताई जा रही लागत से ज्‍यादा है।

यह फ्लाई ओवर मुंबई में ट्रैफिक की समस्‍या से लोगों को निजात दिलाएगा। इस फ्लाई ओवर के बाद अमर महल जंक्‍शन, वकोला, सायन और कुर्ला के साथ ही साथ ईस्‍टर्न और वेस्‍टर्न एक्‍सप्रेस हाइवे पर लगने वाला ट्रैफिक भी कम किया जाएगा। यह फ्लाई ओवर 6.45 किमी लंबा है और इसका एंट्री प्‍वाइंट शांताक्रूज में वेस्‍टर्न एक्‍सप्रेस हाइवे पर है।

इस फ्लाई ओवर की शुरुआत वर्ष 2003 से हुई थी लेकिन इसका निर्माण कार्य सही मायनों में नवंबर 2004 से शुरू हो सका। वर्ष 2010 से वर्ल्‍ड बैंक इस फ्लाई ओवर को फंड कर रहा था।

Comments
English summary
Mumbai double decker fly over finally opens.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X