भाजपा के मुंबई शहर अध्यक्ष ने कहा पांच रुपए में भी पेट भर सकते हैं लोग!
नेता ने कहा कि यह मुंबई है, यहां बड़े रेस्तरां और महंगे व्यंजन मिलते हैं और यहां पांच रुपये में भी पेटभर खाया जा सकता है। यह शानदार उदाहरण हैं कि यहां एक के पास सबकुछ है और एक के पास कुछ नहीं है। आपको बदा दें कि यूपीए सरकार के दौरान बढ़ रही महंगाई के चलते बीजेपी नेताओं ने अपनी सरकार आने पर महंगाई काबू का दावा करते हुए यूपीए सरकार पर कई बार तीखे वार किए। अब खुद
इतनी महंगी है मुंबई
मुंबई इतनी महंगी है कि एक तरफ से दूसरी तरफ जाने का किराया ही लोगों को मार लेता है। तो वहीं खाना के लिए बचते हैं तो अच्छा खाना सौ रुपए से कम का नहीं है। मुंबई में एक वड़ापाव 12 रुपए का मिलता है जिससे एक आदमी पेट भर पाना मुश्किल है।
तब भाजपा ने कांग्रेस किया था
गत वर्ष प्लानिंग कमीशन की एक रिपोर्ट को आधार बताते हुए कांग्रेस की तरफ से एक बयान आया था कि तैंतीस रुपए रोजाना कमाने वाला गरीबी रेखा के नीचे नहीं है। यहीं नहीं कांग्रेस की तरफ से राजधानी दिल्ली में सस्ता खाना मिलने की बात कही थी। जिसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इसका कड़ा विरोध किया था और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए थे।