मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

मुंबई के होटलों को मिलेगा सिर्फ आधा पानी

Google Oneindia News

rain
मुंबई। मुंबई में होटलों को आधा पानी ही मिलेगा। यह निर्णय मुंबई प्रशासन की ओर से लिया गया। बताते चलें कि मुंबई में यह इतिहास बनता जा रहा है कि मुंबई में लोगों को पीने पानी भी ढंग से नहीं मिल पाता है। पानी की किल्लत हमेशा रहती है।

वहीं मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया है। कुछ दिन पहले ही बारिश के इंतजार कर रहे थे। जब बारिश आई तो बारिश रुकने की दुआ कर रहे हैं। दरअसल, मुंबई में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है। वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुसिबत साबित हो रहा है। जबकि फसलों के लिए यह शुभ संकेत हैं। आपको बता दें कि बारिश के इंतजार तो मुख्य रूप से किसानों को था क्योंकि बारिश ही कई किसानों के लिए सिंचाई का जरिया है।

लबालब पानी

बारिश से पूरी मुंबई में हर तरफ पानी ही पानी हो गया है। सड़कों पर पानी भरा होने से रास्तों में जाम लग गया है। रेल पटरियों के भी पानी में डूब जाने से ट्रेनों की आवाजाही थम गई है।

निचले इलाकों में भरा पानी मुंबई में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण मुंबई की सड़कें पानी लबालब हो गई हैं। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। घाटकोपर, अंधेरी आदि इलाकों में पानी भरने से आमजन को काफी परेशानी हो रही है।

खैर किसानों की उम्मीद बंधी। इतने दिन से बारिश की राह तक रहे कीसानों के चेहरे पर मानसून के आते ही मुस्कान आ गई है। साथ ही माथे पर चिंता की लकीरें कुछ दूर हुई हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इस बार सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

Comments
English summary
heavy rain in Mumbai, Maharashtra.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X