मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

ONGC के कुएं से गैस लीक हुई, सभी को सुरक्षित बताया

Google Oneindia News

gas-leak
मुंबई। ओनजीसी के मुंबई तट के गैस के कुएं से गैस लीक होने का मामला सामने आया है। सरकारी कम्पनी ओनजीसी के द्वारा मुंबई तट के कुएं से गैस निकाला जा रही थी। तभी अचानक गैस लीक होने का पता चला। आपको बता दें कि गैस लीक होने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले भी दो से तीन मामले देखे जा चुके हैं। गैस लीक होने की खबर मिलते ही कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए सभी कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया और कई कर्माचारियों को वहां से हटाया गया है। आपको बता दें कि गैस निकालने का काम रोक दिया गया है। हालाकि ओनजीसी का कहना है कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

कोई धमाका नहीं

जानकारी के मुताबिक ओनजीसी के मुंबई तट के कुएं से गैस लीक होने पर कोई धमाका नहीं हुआ है। जबकि खतरा अभी भी बना हुआ है। इसको देखते हुए उच्चाधिकारियों ने गैस उत्खन्न का कार्य रुकवा दिया है। ओएनजीसी मुंबई हाई नार्थ फील्ड के एनएफ नामक प्लेटफार्म से साइड ट्रैक वैल में उत्खनन कर रही थी जिसमें से गैस लीक होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कम गहराई में गैस निकलने की उम्मीद नहीं थी इसलिए खुदाई का काम जारी रखा था। लेकिन उम्मीद से हटकर गैस अचानक निकलना शुरू हो गई। हालांकि सारी सावधानियां बरती गई हैं।

यह हैं तैयारियां

गैस लीक होने के बाद अधिकारियों ने खतरे को भांपते हुए तैयारियां की हैं। जानकारी के मुताबिक गैस निकालने के अभियान को रोककर अग्नीशमन उपकरणों का इंतजाम किया गया है। आपको बता दें कि गैस निकालने के अभियान के दौरान गैस लीक होने वाले स्थल पर अस्सी से ज्यादा लोग थे जिनमें से पचास फीसदी कर्मचारियों को वहां से हटा लिया गया है।

Comments
English summary
Gas leak in ONGC's well situated at Mumbai's coast.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X