गैंगरेप के दोषी 19 साल के लड़के को उम्रकैद
मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने 19 साल के रेप के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मुंबई के सूरज बदवे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित लड़की का रेप किया था। गैंगरेप में तीन लोग शामिल थे। सूरज बदले के साथियों में अविनाश को पांच और विशाल को सात साल की सजा सुनाई गई है।
ऐसे रची थी पूरी साजिश
युवती का रेप करने से पहले पूरी साजिश रची गई थी। युवती विशाल को अच्छी तरह से जानती थी। विशाल और युवती अच्छे दोस्त थे। 19 जून 2013 के दिन विशाल ने युवती को एक कमरे पर चलने के लिए कहा। कहा कि उसके अंकल के यहां जाना है। लड़की विशाल के साथ चली गई। साथ में अविनाश और सूरज भी थे। तीनों ने शराब पीकर लड़की का रेप किया। और फरार हो गए।
मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता के परिवारजनों ने पुलिसथाने में केस दर्ज कराया। करीब एक साल तक सुनवाई और केस चलने के बाद मुंबई की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला देते हुए दोषियों को सजा सुना दी है।