भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए यूपी वाला पत्ता चला?
अमित शाह का पैंतरा
भाजपा की शह के साथ ही अमित शाह ने अपना पैंतरा अपनाना शुरू कर दिया है। अमित शाह ने अगले कुछ महीनों में राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर नजर गढ़ा ली हैं। तभी तो सांसदों व विधायकों से कहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए सदन में हाजिरी जरूर लगाएं। इसका अर्थ निकाला जाए तो यही निकलता है कि अमित शाह चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले एक भी चूक करना नहीं होने पाए। आपको बता दें कि भले ही जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
महाराष्ट्र पर विशेष फोकस
भाजपा का विशेष फोकस इस बार महाराष्ट्र पर है। दरअसल भाजपा पिछले पच्चीस सालों से राज्य सत्ता पाने से दूर है। इसलिए इस बार कांग्रेस-एनसीपी गठंबधन में उथल-पुथल का फायदा उठाने की कोशिश करते हुए भाजपा अमित शाह के जरिए अपने हक में इसी तरह करना चाहती है कि जिस तरह भाजपा ने लोकसभा चुनाव को इतने ऐतिहासिक रूप से यूपी में जीता ठीक उसी तरह विधानसभा चुनाव पर भी जीत हासिल हो जाए।