मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

महाराष्ट्र में सबसे अमीर उम्मीदवारों को भाजपा ने दिया टिकट

Google Oneindia News

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे अमीर दो उम्मीदवारों को चुनाव में टिकट दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से मोहित कंबोज को टिकट दिया गया है। मोहित डिंडोशी क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। मोहित ने अपनी सम्पत्ति एफिडेविट में 353.53 दर्ज की है।

amit.shah

अंग्रेजी अखबार द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक मोहित कंबोज अमीर बिजनेसमैनों में गिने जाते हैं। कंबोज ज्वेलरी और रियल स्टेट का बिजनेस करते हैं। कंबोज ने कहा है कि वह जानते हैं पैसा कैसे कमाया जाता है। ज्यादा पैसा कमाना को जुर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं जानता कमाया हुआ पैसा कैसे लोगों केे कल्याण के लिए खर्च किया जा सकता है।

भाजपा ने अपने दूसरे अमीर बिजनेस मैन और बिल्डर मंगलप्रभात लोढ़ा को टिकट दिया है। मंगलप्रभात फिलहाल दक्षिण मुंबई के मालबार हिल के विधायक हैं। वह फिर से चुनाव में उतरेंगे। इन्होंने अपनी सम्पत्ति 198.61 घोषित की है। जानकारी के मुताबिक मंगलप्रभात कामयाब बिल्डरों में गिने जाते हैं।

Comments
English summary
BJP has given tickets to richest candidates for Maharashtra assembly election.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X