मेरठ: अगवा कर महिला से तीन लोगों ने किया गैंगरेप, सड़क किनारे फेंक कर फरार
मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक तरफ जहां कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होने का दावा कर रही है वहीं एक के बाद एक बलात्कार की घटनाएं सरकार के इन दावों का पोल खोल रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ इलाके का है। यहां के खरखौदा क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला अपने घर लौट रही थी कि तभी तीन लोगों ने उसके साथ लूटपाट की और फिर उसे एक सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
महिला बदहवास हालत में सड़क के किनारे पड़ी हुई मिली। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं। पुलिस ने बताया कि 35 साल की पीडि़त महिला मंगलवार सुबह फंफूडा गांव स्थित बैंक गई थी। आरोप है कि वहां से तीन लोगों ने महिला को हथियारों के बल पर अगवा कर लिया और पास के जंगल में ले गए। आरोपियों ने वहां पर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और दुष्कर्म के बाद उसके कानों के कुंडल, मोबाइल और रुपया भी लूट लिया। बाद में आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में जंगल के पास सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गए।
शाम को राहगीरों ने महिला को बेहोशी की हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई। अस्पताल में पीड़ित महिला ने होश में आने पर पुलिस को अपने साथ तीन लोगों द्वारा किए गए सामूहिक बलात्कार और लूटपाट के बारे में जानकारी दी। पीड़िता ने इसकी जानकारी नहीं दी कि पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रेप और लूटपाट का केस दर्ज कर लिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।