अवैध प्रवासियों से भरी नाव पर मानव तस्करों का हमला, 500 से ज्यादा की मौत
नयी दिल्ली। अफ्रीका के पास मानव तस्करों ने बड़ा हमला किया है। बेहद ही अमानवीय हरकत को अंजाम देेते हुए इन मानव तस्करों ने अफ्रीकी शरणार्थियों से खचाखच भरी जहाज को जुबो दिया। इस हादसे में करीब 500 स् ज्यादा लोग मारे गए। ये लोग इटली में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संस्था ने बचे हुए लोगों के बयान के आधार पर दावा किया कि हादसे में लगभग 500 लोग मारे गए हैं। हालांकि, मारे गए लोगों की संख्या को लेकर मीडिया रिपोर्टो में अलग-अलग दावे किए गए हैं। किसी ने मरने वालों की संख्या 700 तो किसी ने 900 बताई है।
अंतराष्ट्रीय प्रवासी संस्था के मुताबिक जो लोग इस हादसे में बच गए उन्होंने बताया कि दरअसल उनलोगों ने दूसरी नाव में बैठने से इन्कार किया तो नाराज मानव तस्करों ने ही नौका को डुबो दी। इस हादसे के बाद इटली पुलिस ने इन दावों की जांच शुरू कर दी है। इस नौका में सीरिया, फलस्तीन, मिस्त्र व सूडान के लोग सवार थे। यह सभी मिस्त्र के डेमिटा से निकले थे। आइओएम प्रवक्ता फ्लावियो डि गियाकोमो ने आशंका जताई कि यह सभी मारे गए हैं।
नौसेना ने बताया कि एक हफ्ते के दौरान इटली में घुसने की कोशिश करते हुए करीब 2,380 लोग पकड़े गए हैं। पिछले साल अक्टूबर में 400 लोगों की मौत के बाद नौसेना ने समुद्री सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी थी।