फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी गिरफ्तार, पुलिस करेगी पूछताछ
सरकोजी खुद ही मंगलवार सुबह 8 बजे पेरिस के उपनगरीय इलाके नानतेरे के पुलिस स्टेशन पहुंचे।
पूछताछ के लिए उन्हें पहले 24 घंटे के लिए हिरासत में लिया गया। उनकी हिरासत अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। उसके बाद उन्हें आरोपी बनाने या रिहा करने के लिए जज के सामने पेश किया जाएगा।
उन्हें हिरासत में लिए जाने से एक दिन पहले जांचकर्ताओं ने उनके वकील थीरी हेरजोग और दो मेजिस्ट्रेट को भी हिरासत में लिया था।
साल 2012 में प्रेजिडेंट के चुनाव में फ्रांसिस्को होलांद के हाथों हार के बाद 59 वर्षीय सरकोजी के सामने यह नई मुश्किल है।
हालांकि उन्होंने 2017 में सत्ता में वापसी के जोरदार संकेत दिए हैं, लेकिन यदि इस मामले में आरोपित किया गया, तो उनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।
उधर, सरकार ने न्याय प्रक्रिया में किसी भी तरह के दबाव से इनकार किया है। जांचकर्ताओं को शक है कि सरकोजी ने एक जज से एक नियुक्ति मामले में प्रगति के बारे में सूचना मांगी थी।