नेपाल में नदी में गिरी जीप, 6 भारतीय पर्यटकों की मौत
दुर्घटना में चालक सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज काठमांडू के एक अस्पताल में चल रहा है।
दुर्घटना के समय जीप नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा से काठमांडू की ओर आ रही थी। पश्चिम नेपाल में स्थित बांदीपुर-6 में चुनपहाड़ा के पास नदी में गिर गई।
मरने वालों में बिनय कुमार तिवारी (85), हेमंत त्रिपाठी (13), कलावती तिवारी (56), पूनम त्रिपाठी (33), नेहा त्रिपाठी (20) और नीलम त्रिपाठी (36) शामिल हैं।
घायलों के नाम युबराज गुरुं ग (चालक), अशि दुबे (8), आर्यन दुबे (9), सतेंद्र दुबे (34) और रबिंद्र कांत त्रिपाठी (43) हैं।
यातायात अधिकारी भेश राज रेग्मी ने कहा कि नीलम त्रिपाठी की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई। दुर्घटना की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।
मृतकों के शवों को पोर्स्टमार्टम के लिए तानहुन जिला मुख्यालय के धमौली अस्पताल में रखा गया है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।