खतरे में केजरीवाल की जान, अज्ञात लोगों ने किया कार पर हमला
केजरीवाल की कार पर हरियाणा के रोहतक में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हलांकि केजरीवाल इस कार में उस वक्त मौजूद नहीं थे। उनकी इस कार का इस्तेमाल रोहतक के आप कैंडिडेट नवीन जयहिंद अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि नीले रंग की वैगन आर कार पर उस समय हमला किया गया जब उसे पार्टी के एक सदस्य और रोहतक के नेता चला रहे थे।
पढ़ें-पब्लिसिटी स्टंट था अरविंद केजरीवाल पर इंक अटैक !
हमले के वक्त नवीन उस कार में मौजूद नहीं थे। मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने कार के चालक को रुकने का इशारा किया। कार के रुकते ही दो लोगों ने लोहे की छड़ से उसकी विंडस्क्रीन तोड़ दिया और भाग गए। केजरीवाल के कार पर हुए इस हमले ने उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पढ़ें-'आप' के लिए अपने ही बन गए हैं आफत
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार अरविंद केजरीवाल पर हमला हो चुका है। कई बार उनके मुंह पर कालिख पोती गई है। हाल ही में वाराणसी में उनपर अंडे फेंके गए और उनपर कालिख फेंककर उनका विरोध किया गया। हलांकि उनकी कार पर पहली बार हमला हुआ है।