बाढ़ राहत कार्यों में लगे दो सैनिकों ने गवांई अपनी जान
श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर
में
आई
भयानक
बाढ़
को
अब
पूरे
10
दिन
बीत
चुके
हैं
और
राहत
कार्य
भी
युद्धस्तर
पर
जारी
है।
इस बीच सेना के लिए एक बुरी खबर पुलवामा से आ रही है। दो सैनिकों के शव पुलवामा में बरामद किए गए है। यह दोनों ही सैनिक पिछले दिनों राहत कार्यों में लगे थे तभी बाढ़ का तेज पानी इन्हें बहा ले गया था।
शनिवार को भारतीय सेना की ओर से फेसबुक और ट्विटर पर बने आधिकरिक पेज के जरिए इस बात की पुष्टि की गई है।
आपको बता दें कि पिछले शनिवार को पुलवामा को नौ जवान पानी में बह गए थे। इन नौ जवानों में से सात जवान तो बच गए थे लेकिन दो जवानों का कुछ भी पता नहीं लग सका था।
इन दोनों जवानों को नाम नायक खेम चंद और राइफलमैन ओवैसीस हुसैन है। नायक खेमचंद जहां 20 कुमाऊं रेजीमेंट के हैं तो वहीं राइफलमैन ओवैसीस 15 जैक्लाई के थे। सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग इन दोनों के परिवारवालों को अपनी सांत्वना भेजी है।