नेहरू खानदान पाप का खानदान है और इस बार सोनिया को औकात बता देंगे: रामदेव
बाबा रामदेव ने कहा कि देश आर्थिक अराजकता का शिकार हो गया है जिससे सिर्फ मोदी ही बचा सकता है। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी पर आरोप लगाते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि नेहरू खानदान, पाप का खानदान है जो पोप और बुखारी का सम्मान करता है लेकिन साधु संतों का अपमान करता है। इस बार सोनिया को औकात बता देंगे। रामदेव ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों के लिए आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि मोदी पर पूरा भरोसा है।
आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल पर काले धन से पनपने का आरोप लगाते हुए योग गुरु ने कहा कि अगर वो भ्रष्टाचार मिटाना चाहते तो मोदी के खिलाफ नहीं लड़ते। उन्हें कांग्रेस के बड़े नेता के खिलाफ लड़ना चाहिए था। बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को धोखा दिया है। पाली से बीजेपी उम्मीदवार को समर्थन काला धन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध व्यवस्था परिवर्तन के लिए दिया है। योग गुरु ने जोर देकर कहा कि व्यवस्था परिवर्तन होगा इसलिए मोदी और एनडीए को समर्थन दिया है।