जानिए आखिर क्यों हुआ जितेंद्र सिंह शंटी पर हमला
नई
दिल्ली(विवेक
शुक्ला)
जितेन्द्र
सिंह
शंटी
को
समझ
नहीं
आ
रहा
कि
उन
पर
कल
जानलेवा
हमला
क्यों
हुआ।
अपने
पूर्वी
दिल्ली
स्थित
निवास
में
इस
लेखक
से
खास
बातचीत
में
दिल्ली
के
विधायक
का
कहना
था
कि
वे
अपने
जीवन
में
करीब
100
बार
खून
दे
चुके
हैं।
सारा वक्त निष्काम समाज सेवा में लगा देते हैं। इसके बावजूद उन पर हमला करने का मतलब क्या।
शंटी ने बताया कि वे समाज सेवा जारी रखेंगे। हां, अब अनजान लोगों से मिलने से पहले सोचेंगे जरूर।
उनकी पत्नी मनजीत कौर की आंखें नम थी। शंटी से मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। इस बीच पुलिस सारे मामले की सघन जांच में जुट गई है। पुलिस को यकीन है कि आरोपी जल्दी पकड़ा जाएगा।
सनद रहे कि दिल्ली में अकाली दल विधायक जितेंद्र सिंह शंटी पर कल जानलेवा हमला हुआ। उसमें वे बच गए। वे पिछला विधानसभा चुनाव शाहदरा से अकालीदल-भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में लड़े थे।
उन्हें भाजपा नेता अरुण जेटली का करीबी माना जाता है।
जितेंद्र सिंह शंटी पहले कांग्रेस में थे। कुछ साल पहले ही भाजपा से जुड़े हैं। वे सालों से राजधानी में शहीद भगत सिंह सेवा दल नाम से संस्था चलाते हैं। इसके जरिए वे उन लोगों का अंतिम संस्कार करवाते हैं,जिनका कोई नहीं है।
उन्होंने खुद अपने हाथों से सैकड़ों लोगों का अंतिम संस्कार करवाया है। शंटी ने उम्मीद जताई कि इस ताजा घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी।