बीजेपी सरकार का 'शह और मात', पुडुचेरी के उपराज्यपाल वीरेंद्र कटारिया बर्खास्त
अंडमान व निकोबार के उप राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अब इस पदभार को नई नियुक्ति तक संभालेंगे। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद 81 वर्षीय कटारिया को यूपीए सरकार ने पिछले साल जुलाई में पुडुचेरी का उप राज्यपाल नियुक्त किया था।
पढ़ें- शाह के बेटे की शहनाई
उन्होंने पूर्व कांग्रेसी सांसद इकबाल सिंह की जगह यह पद संभाला था। बीते दिनों जब कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के राज्यपालों ने अपने पद छोड़े तो यह सवाल उभर कर आया कि कहीं यह सरकार का भेदभाव तो नहीं। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने सत्ता संभालते ही यूपीए सरकार द्वारा नियुक्त राज्यपालों को पद से हटने के अल्टीमेटम दे दिया था।
जिन राज्यपालों को कार्यकाल खत्म होने के कगार पर है, उन्हें दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। यूपीए सरकार द्वारा नियुक्त गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल का तबादला मिजोरम किया जा चुका है। 87 वर्षीय बेनीवाल के कार्यकाल में महज चार महीने बचे हैं। मामले पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया नहीं आई है।