क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Highlights: जानिए ब्लू क्रांति और खेती-किसानी पर क्या बोले नरेंद्र मोदी

Google Oneindia News

modi
ई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से मंगलवार को 86वां वर्ष मनाने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि के उज्जवल भविष्य के लिये नीली क्रांति को शुरू करने पर जोर दिया। उनका मानना है कि इससे कृष‍ि में व्यापार और उत्पादन बढ़ेगा आैर देश तरक्की के रास्ते पर तेजी से चलेगा।

सबसे पहले जानिए क्या है नीली क्रांति?

प्रधानमंत्री जिस नीली क्रांति की बात कर रहे हैं, वो असल में हरित क्रांति जैसा एक मुहिम होगी, जिसके तहत देश के कृष‍ि उत्पादों का निर्यात समुद्र के रास्ते से किया जायेगा। समुद्र के रास्ते यानी पानी के जहाजों पर रखकर कृष‍ि उत्पादों, अनाज, आदि की सप्लाई दूसरे देशों में की जायेगी। इससे होने वाली आय से सीधे किसानों को फायदा पहुंचेगा और उनकी आर्थ‍िक स्थि‍ति में सुधार होगा।

इसके अलावा अपने भाषण में क्या कहा मोदी ने-

  • जल संरक्षण कर सिंचाई से देश में खेती-किसानी को मजबूत स्थिति में लाना होगा।
  • ब्लू क्रांति के तहत ही देश के बड़े जलाशायों का उपयोग कृष‍ि में करना होगा।
  • कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के लिए सरकार का विशेष ध्यान है।
  • खेती करने वाले किसानों को मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रयास करेगी।
  • कृषि के उत्पादों की मांग देश विदेश में बढ़ाने के भी प्रयास किए जाएंगे।
  • मांग के मुकाबले आपूर्ति कम है इसलिए इस चुनौती से हमें निपटना होगा।
  • वर्तमन समय में देश में मांग बढ़ी है और उत्पादन कम हो रहा है।
  • कृषि में नई तकनीक को लेकर जागरुकता लानी होगी। तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाना होगा।
  • किसानों में नई तकनीक को लेकर भरोसा पैदा करना होगा। जिससे कृषि उत्पादन बढ़ सके।
  • देश में किसान गरीब होता जा रहा है कि उसके सही कीमत दिलाने का प्रयास रहेगा।
  • दुनिया का पेट भरने वाले किसानों की जेब भरना भी जरूरी है।
  • भारतयी कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ाने पर भी जोर देना होगा।
Comments
English summary
PM Narendra Modi speaks out on blue revolution in ICAR's function.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X