जेटली का खुलासा, जानबूझकर संघर्षविराम का उल्लंधन कर रहा है पाक
नयी दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से बार-बार हो रही सीजफायर के बाद रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान पर निशाना साधा है। पाक पर निशाना साधते हुए जेटली ने कहा कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक संघर्षविराम का उल्लंघन जानबूझ कर कियाजा रहा है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान और इसके अंदर की ताकतें नहीं चाहतीं कि भारत के साथ संबंध सामान्य हों।
पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब प्रांत के दौरे के बाद जेटली ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से जानबूझकर संघर्षविराम उल्लंघन हो रहा है। इससे पहले यह केवल नियंत्रण रेखा के पास था लेकिन अब यह अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भी हो रहा है।
गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 11 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया। जेटली का ये बयान उस वक्त आई है जब भारत ने 25 अगस्त को होने वाले विदेश सचिव स्तर की वार्ता को रद्द कर दिया है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरी अलगाववादियों के साथ वार्ता कर हमारे देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है और यह अस्वीकार्य है।