नरेंद्र मोदी: देश की सरकार संविधान से चलायी जाएगी न कि धर्म से
गुजरात के सुरेंद्रनगर में रैली को संबोधित रकते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले दस सालों मं कांग्रेस की सरकार ने देश की सरकार चलाई। इन दस सालों में कांग्रेस ने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिसके ऊपर यह कहा जा सके कि भारत आगे बढ़ा है। भ्रष्टाचार, उसके बाद करोड़ों और अराबों के घोटालों ने देश के माथे पर तिलक लगाने का काम नहीं किया है। कांग्रेस भी इस बात को समझती है और दूसरे मुखौटे को पहनकर देश की जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है।
विकास के दावों पर मजबूती से मोदी ने कहा कि गुजरात का विकास सिर्फ इसलिए नहीं हुआ क्योंकि यहां का मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी है बल्कि यहां का विकास सरकार और जनता के बेहतर सामंज्स्य से हुआ है। मोदी ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग बचपन से लेकर आज तक अपने गढ़ अमेठी और रायबरेली में भी पहचान नहीं बना पाए वे देश में क्या पहचान पहनाएंगे?
नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार का ध्यान देश की नदियों को जोड़ने की ओर नहीं है बल्कि कहीं और भटका हुआ है। ऐसी सरकार जिसे भारत का धर्म और संस्कृति का ज्ञान नहीं है वह यहां के आम जन और उनसे जुड़ी हुई गंभीर संमस्याओं को कैसे समझेगा?