क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें
For Daily Alerts
Oneindia App Download

नामांकन भरने के बाद सुशासन की सीख दे गए मोदी

Google Oneindia News

Narendra Modi
वडोडरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अपने पॉलिटिकल करियर का पहला लोकसभा चुनाव नामांकन पत्र भर दिया है। चारों तरफ ढोल नगाड़े और भगवा रंग में रंगे हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम दिखाई दे रहा है। मोदी को टक्कर देने के लिए यहां कांग्रेस के मधुसूदन मिस्त्री मैदान में हैं। मोदी ने सौराष्ट्र से अपने राजनैतिक कॅरिअर की शुरूआत की थी। आज उनका नाम भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने वाले सबसे प्रमुख नेताओं में गिना जा रहा है।

11:37 बजे। मोदी बोले कि जिस तरह वडोदरा ने उन्हें सम्मान दिया वे इसके लिए जनता व कार्यकर्ताओं के आभारी हैं। वडोदरा को कर्मभूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि सहज राव की 'माइनर हिट्स' किताब का जिक्र किया। तारीख को कमल के निशान के सामने बटन दबाने की अपली करते हुए मोदी ने अपने नामांकन दिवस पर जनता से रू-ब-रू हुए हैं। मध्य गुजरात से मोदी का काफिला अपने पक्ष में वोट की अपील करते हुए धीरे-धीरे रवाना हो रहा है।

11:30बजे । मोदी ने अभी-अभी नामांकन पत्र 'चाय वाले' के हाथ से सौंपा है। औपचारिकताओं के बाद वे जनता से रू-ब-रू हो सकते हैं।

11:00 बजे। मोदी को इस समय तक कलेक्ट्रेट पहुंच जाना चाहिये था, लेकिन भारी हुजूम की वजह से काफिले की गति धीमी पड़ गई। खुली जीप के साथ-साथ तमाम मुसलमान भाई भी मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे हैं।

#WeWantModi #ModiKiDilli pic.twitter.com/T8U50HIlQr
— Hindu Patriot #HDL (@InternetHlNDU) April 9, 2014

11:50बजे। मोदी की राह में बिछ गई बीजेपी

Narendra Modi to file his nomination papers for the constituency of Vadodara shortly pic.twitter.com/hRd49RuTOH
— nnis (@nnisnews) April 9, 2014

वडोदरा की सडकों पर पार्टी ने मोदी को 'चाय वाला' नाम से प्रोजेक्ट किया है। पूरे शहर में भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मोदी के इंतजार में हैं। प्रशासनिक मुस्तैदी भी जबर्दस्त रखी गई है। फिलहाल राजनैतिक चिंतक व जनता के मन में यह सवाल रह-रह के उठ रहा है कि मोदी वाराणसी से पर्चा कब भरेंगे?

Comments
English summary
BJP's PM candidate Narendra Modi is going to file his first Loksabha nomination in Vadodra city of Gujarat.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X