दिल्ली में सरकार बनाने पर 50-50 है बीजेपी
आप-कांग्रेस या भाजपा
दिल्ली में हालात को देखकर ऐसा लग रहा है कि भाजपा वरिष्ठ नेताओं का तबका फिर से चुनाव लड़ने से अंदर ही अंदर परिणामों को लेकर सहमा हुआ है। उसे लग रहा है कि कहीं फिर से चुनाव होने पर भाजपा फिसड्डी साबित न हो जाए। आपको बता दें कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत का दावा किया था लेकिन आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई थी। इससे लग रहा है कि कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर सरकार बना सकते हैं।
भाजपा औऱ आप पार्टी भी साथ आ सकते हैं
कांग्रेस की बाहरी हलचल का विश्लेषण किया जाए तो कांग्रेस में भी कई नेता आप पार्टी के साथ सरकार बनाने को राजी नहीं हैं। जबकि कई नेताओं का यह भी कहना है कि फिर से चुनाव होने से कांग्रेस वापस आ सकती है। कांग्रेस आप पार्टी और भाजपा दोनों से ही बच रही है। दूसरी ओर कांग्रेस अनुभव आप पार्टी के साथ अजीबो-गरीब रहा है। और कांग्रेस लोकसभा में अपनी हार का असली जिम्मेदार आप पार्टी को ही मानती है। इसलिए हो सकता है कि कांग्रेस सोचती रह जाए और आप पार्टी और भाजपा पार्टी एक साथ मिलकर दिल्ली में सरकार बना लें।