क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

गणपति विसर्जन के दौरान मनचलों ने लड़की के कपड़े फाड़े

Google Oneindia News

मुंबई। मुंबई शक्ति मील कमाउंट में फोटो जनर्लिस्ट से हुई गैंगरेप हादसे को अभी एक महीना भी नहीं बिता था कि मुंबई एकबार फिर से शर्मसार हो गई है। 10 दिनों तक चलने वाले पवित्र गणपति पूजा के बाद विसर्जन के दौरान एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। जो तस्वीर टीवी चैनल के कैमरे में कैद हो गई उसे देखकर लोगों का सिर एकबार फिर से शर्म से झुक गया है।

गणपति विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद लोग एक लड़की के साथ छेड़खानी करते रहे। भीड़ में घिरी एक लड़की के साथ कुछ मनचलें भद्दी हरकतें करते रहे। भीड़ में लड़की को घिरा देखकर एक साथ कई लोग एक लड़की को काफी देर तक छेड़ते रहे। सुरक्षा इंतजाम होने के बावजूद मनचलों के बीच घिरी इस लड़की की मदद को कोई नहीं आया।

Mass molested a girl at Ganesh Visarjan

ये पूरा वाकया लालबाग के राजा के विसर्जन के दौरान हुआ। बप्पा के विसर्जन के दौरान मनचलें लड़की को इधर-उधर हाथ लगाते रहे। उसके कपड़े फाड़ने लगे, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर रहा था। एक टीवी चैनल के कैमरे ने इस पूरे वाकये को कैद कर लिया। लोग लड़की से छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ रहे हैं। लड़की बुरी तरह से कई लोगों के बीच घिर गई। यह सभी लोग उसे काफी देर तक छेड़ते रहे। लड़की ने छेड़खानी कर रहे मनचलों की भीड़ से निकलने की कोशिश की लेकिन काफी देर तक कामयाब नहीं हो पाई।

हादसे के बाद मुबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर सदानंद दाते ने इस घटना पर कहा कि जब तक पूरी तस्वीरें मेरे सामने नहीं आती मैं इस घटना के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। वहीं महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने कहा कि वो इस मामले की पूरी जांच कराएंगे। ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी महिला के साथ भीड़ ने इस तरह की हरकत की हो। इससे पहले नए साल के दस्न के दौरान गेटवे ऑफ इंडिया पर मनचलों ने लड़की के कपड़े फाड़कर उसके साथ बदतमीजी की थी। जिसके बाद से मुंबई पुलिस ने गेटवे ऑफ इंडिया पर नए साल का जश्न मनाने पर रोक लगा दी थी।

Comments
English summary
Mass molestation of women devotees right at the feet of the mega idol. A case of molestation has also been registered against a mandal volunteer
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X