क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
मेड मर्डर केस में बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की जमानत याचिका खारिज
धनजंय सिंह और उनकी पत्नी जागृति सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामले में एक पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से सांसद धनजंय सिंह और उनकी पत्नी जागृति सिंह के खिलाफ एक फरवरी को विभिन्न अपराधों में आरोप पत्र दाखिल किए गए थे।
आरोप पत्र में कथितरूप से सबूत नष्ट करने और हत्या के लिए उकसाने तथा हत्या की कोशिश करने के आरोप शामिल हैं। अदालत ने मामले में बहस के लिए 21 मार्च की तारीख तय की है। धनजंय सिंह और जागृति सिंह को नवंबर 2013 में गिरफ्तार किया गया था और दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
English summary
A court in Delhi on Saturday dismissed the bail application of BSP parliamentarian Dhananjay Singh, accused of causing the death of his maid following alleged torture by him and his wife Jagriti Singh.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें