गणेश जी का परम भक्त डॉन छोटा राजन ने फेसबुक के जरिए कहा देवा रे देवा..तुमसे बढ़कर कौन
मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन जिससे पूरी दुनिया कांपती है वो भगवान गणेश का परम भक्त है। वो देश से दूर है मगर मुंबई के बेहद पास। देश की पुलिस और उसके दुश्मन उसे ढूंढ रहे हैं मगर वो अपनी मांद में बैठा अपने विघनहरता को देख रहा है और वो भी लाइव। जी हां हम बात कर रहे हैं डी कंपनी के मालिक और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी रह चुके डॉन छोटा राजन उर्फ राजेंद्र सदाशिव निकालजे की। छोटा राजन फेसबुक के जरिए मुंबई के तिलकनगर स्थित सहायाद्री क्रीड़ा मंडल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
डॉन छोटा राजन की पत्नी सुजाता ने की गणपति की आरती
आयोजकों ने फेसबुक, टि्वटर और यूट्यूब पेजिस लॉन्च किए हैं जिस पर आसानी से गणेश दर्शन किए जा सकते हैं। इन पेजिस पर मैसेज, तस्वीरें और वीडियो डालने के लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है। कहा जा रहा है कि राजन फेसबुक के जरिए हर दिन की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। यही नहीं सूत्रों के मुताबिक राजन ने अपने आदमियों से भी ऎसा ही करने को कहा है। इस मंडल के राजन के परिवार से बेहद नजदीकी संबंध हैं इसलिए यहां पहली आरती राजन की पत्नी सुजाता निकालजे ने की।
राजन
के
फंटर
करते
हैं
सारी
व्यवस्था
उल्लेखनीय
है
कि
इससे
पहले
राजन
के
फंटर
मुंबई
में
सजे
उसके
पसंदीदा
गणपति
पंडाल
के
लाइव
दर्शन
के
लिए
स्थानीय
समाचार
चैनलों
की
सहायता
लेते
थे।
इसी
के
माध्यम
से
राजन
कार्यक्रम
लाइव
कवरेज
देख
पाता
था|