पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भाई गजेन्द्र पाटिल पर हत्या के मास्टरमाइंड होने का आरोप
प्रोफेसर पाटिल की पत्नी रजनी की अर्जी पर सोमवार को अतिरिक्त सत्र जज डीजे शेगोकर ने गजेंद्र के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक उल्हास पाटिल को भी इस हत्याकांड में अभियुक्त बनाने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर रजनी ने कहा, दोनों के खिलाफ उनके पति की हत्या के मामले में पर्याप्त साक्ष्य हैं, लेकिन अपनी राजनीति पहुंच की वजह से दोनों अब तक बचते रहे थे। पाटिल की हत्या के बाद राजू सोनवाने और राजू माली नाम के दो संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
माली की मौत हो चुकी है जबकि सोनवाने अब भी जेल में बंद है। 2007 में रजनी की याचिका पर बांबे हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी थी। केस की जांच सीबीआई कर रही थी और उसने 2008 में मुंबई हाई कोर्ट ने जो चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें गजेंद्र पाटिल का नाम नहीं था। सीबीआई का तर्क था कि गजेंद्र के खिलाफ इस मामले में कोई सबूत नहीं मिले। अब जलगांव की कोर्ट ने गजेंद्र पाटिल को भी मामले में आरोपी बनाया है।