मुंबई-दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर सकता है "इबोला वायरस का खतरा"
मुंबई/दिल्ली। विश्वभर के आम लोगों में घबराहच की सरसराहट दौड़ा रहा इबोला वायरस कभी भी मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर उतर सकता है। खबर है कि आज लाईबेरिया जैसे देशों से कई भारतीय वापस आ रहे हैं। जिनमें प्रवेश कर इबोला वायरस भारत आ सकता है। इस बार यह खतरा ज्यादा इसलिए भी है कि क्योंकि लाइबेरिया से सौ से ज्यादा लोग भारत लौट रहे हैं। इनमें से कई मुंबई एयरपोर्ट पर उतरेंगे तो कई दिल्ली एयरपोर्ट पर। हालाकि भारत सरकार ने पहले से भी हाई अलर्ट जारी किया हुआ है। लेकिन इससे बचाव करने की इंतजामों को लेकर सरकार के हाथ-पांव फिर भी फूले हुए नजर आ रहे हैं।
इबोला संक्रामक और जानलेवा वायरस बीमारी से हजारों लोग पूरे विश्व में पीड़ित हो चुके हैं। इसका कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण भारत में भी इसको लेकर खतरा से पहले के हालात बन रहे हैं। इससे पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटर नेशनल एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स कतर की राजधानी दोहा और अदीस अबाबा से पहुंच चुकी हैं। खबर है कि यहां से कई लोगों को जांच के लिए ले जाया गया है।