राजनाथ सिंह बोले कांग्रेस देश की सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है
राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस का विलय कर दिया जाना चाहिए लेकिन कांग्रेस के लालची नेताओं ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने इस बात का उदाहरण देते हुए यह भी कहा कि जो पार्टी अपने महात्मा और देश के पिता महात्मा गांधी की बात को अनसुना कर सकती है तो देश के आम जन और गरीबों की बात कैसे सुनेगी।
कांग्रेस की सांप्रदायिकता का उदाहरण देते हुए राजनाथ ने कहा कि देश के लोगों को शायद यह नहीं पता कि असम में हुए दंगे के दौरान 24 घंटे के भीतर 5,000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और ऐसे ही हजारों लोग बेघर हो गए थे। कांग्रेस ने हमेशा से ही अपनी बुराई छिपाई और देश को तोड़ने की बात कही है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ धर्म और जाति के आधार पर पूरी राजनीति करती है। आजादी के बाद से अभी तक कांग्रेस ने एक बार भी आम जनता से विकास मॉडल की कोई बात नहीं की।