कांग्रेस ऐसी बिल्ली है जो सौ चूहे खाकर संत बनी है: शिवसेना
मुंबई। एक बार फिर से शिवसेना अपने कटुवचन कांग्रेस पार्टी के लिए उगले हैं। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा है कि वो तो ऐसी बिल्ली है कि जो सौ चूहे खाकर संत बनी है। शिवसेना ने कांग्रेस के खिलाफ इसलिए जहर उगला है क्योंकि कांग्रेस ने हाल ही में महाराष्ट्र के किसानों की हालत पर चिंता व्यक्त की थी और उनके खिलाफ हाल ही में प्रदर्शन किया था।
जिसके लिए सामना में शिवसेना ने कांग्रेस को लताड़ा है। शिवसेना ने सामना में लिखा है कि बीते पन्द्रह सालों में कांग्रेस की सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया, तब उनका जमीर नहीं जागा जब मराठवाड़ा और विदर्भ में किसान तंगहाली से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे थे।
'कांग्रेस ऐसी बिल्ली है जो सौ चूहे खाकर संत बनी है'
मालूम हो कि महाराष्ट्र में सूखे और किसानों की आत्महत्या के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने हाल ही में नागपुर में प्रदर्शन किया था। इससे पहले भी शिवसेना ने कांग्रेस पर कई विशेषणयुक्त टिप्पणियां की थी। फिलहाल शिवसेना के इस बात पर अभी कांग्रेस की ओर से कोई जवाब या प्रतिक्रिया नहीं आयी है देखते हैं कि वो क्या इस पर क्या रियेक्शन देती है?