भारत को ब्रांड इंडिया बनाना है नरेंद्र मोदी का संकल्प
चाय पे चर्चा की शुरुआत करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें ब्रांड इंडिया को स्थापित करना है। इसके लिये भारत की महिलाओं की भूमिका अहम होगी। जो महिलाएं कार्यक्षेत्र में आ चुकी हैं या आने वाली हैं उन्हें इस ब्रांड को इस्टैबलिश करना होगा, वहीं जो घर में हैं उन्हें ऐसे लोगों को तैयार करना होगा जो भारत को ब्रांड बनायें। हमें भविष्य में दुनिया में एक ऐसा बाजार खड़ा करने की जरूरत है, जहां से दनिया के बाकी देश खरीददारी करें।
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने 'नमो चाय चौपाल' के जरिए देश और विदेश के करीब 10 करोड़ लोगों से बातचीत करेंगे।
मोदी की ये चाय की चौपाल दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पर सजी। मोदी ने लोगों के सवालों का जवाब दिया। नमो चाय चौपाल की खास बात यह है कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और उम्मीद जताई जा रही है कि आज की चाय पे चर्चा में महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता मिलेगी।
ये मोदी की दूसरी चाय चौपाल होगी जिसके सहारे वो एक साथ करीब 300 स्थानों पर लोगों से जुड़े। इस चौपाल का मुख्य फोकस महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर होगा। इस चर्चा में महिलाओं का मुद्दा सबसे अहम होगा। इसके लिए दिल्ली की सभी 70 विधानसभा समेत 81 और बिहार में 102 स्थानों पर नमो टी स्टॉल लगाया गया है। इससे पहले उन्होंने 12 फरवरी को गुजरात के गांधीनगर में चाय की चौपाल लगाया था।
देखें वीडियो-
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/jJ8ESykJL7I?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>