क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हजारों करोड़ खर्च कर विदेशी कंपनियों से झूठा प्रचार करवा रहे मोदी: अखिलेश

|
Google Oneindia News

BJP's Gujarat Model is just eyewash: Akhilesh Yadav
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए सोमवार को कहा को कहा कि मोदी और भाजपा 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम खर्च करके विदेशी कंपनियों से झूठा प्रचार करवा रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करके हुए अखिलेश यादव ने कहा कि विकास के नाम पर झूठा प्रचार कर रहे मोदी सांप्रदायिकता के रास्ते दिल्ली की सत्ता पर कब्जा करना चाहते हैं।

वे इस मंसूबे में पूरे नहीं होंगे। यादव ने कहा कि विकास को लेकर झूठा प्रचार कर लोगों को गुमराह करने के लिए करने के लिए मोदी और उनकी पार्टी 1000 करोड़ से ज्यादा पैसे खर्च कर रही है। इसमें विदेशी कंपनियों की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग ये बात जानते हैं। अगर मेरी बात झूठ निकले तो मैं इसके लिए माफी मांग लूंगा।

यादव ने कहा कि जिस तरह की कल्याणकारी और विकास योजनाएं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार चला रही है वैसी गुजरात या किसी और राज्य में नहीं है। अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार ने एक साल में 15 लाख छात्रों को लैपटॉप बांटे। मोदी को इतने लैपटॉप गुजरात में बांटने के लिए 5 साल से ज्यादा समय लगेगा। उन्होंने लैपटॉप वितरण योजना को समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष बताया।"

मुजफ्फरनगर दंगों के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अखिलेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया है। अखिलेश ने कहा कि मुझे और मरी पार्टी को दंगे का बहुत दुख है। ये दुर्भाग्यपूर्ण था। दंगे की जितनी निंदा की जाए कम है। ये नहीं होने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि दंगे के बाद हमारी सरकार ने लोगों को बहुत मदद की। सरकारी नौकरी के साथ 15 लाख रुपये दिए। सर्वोच्च न्यायालय ने और मदद करने को कहा है। सरकार निर्देशानुसार पीड़ितों की पूरी मदद करेगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियां एक जैसी हैं। दोनों पार्टियां गरीब और आम लोगों के खिलाफ हैं। अब देश को समाजवादी नीतियों की जरूरत है।

Comments
English summary
Criticising BJP Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav said his claim of ‘Gujarat Model’is “just an eyewash”.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X