'आप' बनी 'पाप', केजरीवाल नहीं तो किसने बनाया इसे पाप पार्टी?
आप पार्टी पर होने वाली इस चर्चा में आप पार्टी के अन्य बागी नेता जैसे मधु भादुड़ी, पूर्व नेशनल काउंसिल मेंबर अश्विनी उपाध्याय, अशोक अग्रवाल, जिन्होंने पार्टी को दिशाहीन कहा था, शामिल होंगे।
आयोजनकर्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि यह चर्चा तीन दिन तक चलेगी 13 जून से 15 जून तक। इस चर्चा में निकने वाले निष्कर्ष आप पार्टी को भेजे जायेंगे, ताकि पार्टी आत्ममंथन कर सके।
अश्विनी के अनुसार इस बार में अन्ना हजारे से भी संपर्क किया गया। उन्होंने एक गैर-राजनीतिक अभियान शुरू करने की सलाह दी। इसी अभियान के अंतर्गत इस चर्चा की शुरुआत की जा रही है। अश्विनी ने कहा कि आप पार्टी को केजरीवाल, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोधिया और संजय सिंह ने हाईजैक किया हुआ है। जब तक इन चारों की दबंगई जारी रहेगी, तब तक पार्टी में लोकतंत्र बहाल नहीं हो सकेगा।
अश्विनी ने राज्य की इकाईयों को नाम दिये हैं जो इस प्रकार हैं-
दिल्ली
में
AAP
यानी
KAP,
केजरीवाल
आदमी
पार्टी
उत्तर
प्रदेश
में
AAP
यानी
SAP,
संजय
आदमी
पार्टी
हरियाणा
में
AAP
यानी
YAP,
योगेंद्र
आदमी
पार्टी
मध्य
प्रदेश
में
AAP
यानी
MAP,
यानी
मनीष
आदमी
पार्टी
बिहार
में
AAP
यानी
PAP,
प्रवीण
अमानुल्लाह
पार्टी
महाराष्ट्र
में
AAP
यानी
MAP,
मयंक
आदमी
पार्टी
अश्विनी ने कहा कि ओपेन सेशन के बाद देश में एक नया गैर-राजनीतिक आंदोलन शुरू किया जायेगा, जिसका नेतृत्व देश के बड़े सामाजिक कार्यकर्ता करेंगे या फिर हो सकता है हम एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन करें।