करोड़पति उम्मीदवारों के लिहाज से टॉप 5 पार्टियां
हर पार्टी ने अमीर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जिसके पास पैसों की ताकत भी है और रुतबा भी। आपको बता दे कि आज के चुनाव में 121 सीटों पर 1761 उम्मीदवारों का फैसला आम जनता करेगी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इन 1761 कैडिडेंट्स में 465 करोड़पति उम्मीदवार हैं।
हम यहां आपको बता रहे हैं अमीर उम्मीदवारों के लिहाज से देश की टॉप 5 पार्टियां कौन सी है।
1. इस बार सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार कांग्रेस ने उतारे हैं। कांग्रेस के 101 उम्मीदवारों में से 87 करोड़पति हैं।
2. कांग्रेस के बाद दूसरा स्थान भाजपा का है। भाजपा के 105 उम्मीदवारों में से 87 करोड़पति हैं।
3. खुद को आम कहने वाली आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं है। कांग्रेस-भाजपा के बाद सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार उनके ही पाले में है। आप के 108 उम्मीदवारों में से 46 करोड़पति हैं।
4. चौथे नंबर पर है बीएसपी जिसके 118 में से 32 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
5. पांचवे नंबर पर है जनता दल जिसके 22 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि पांचवे चरण के मतदान में 9 ऐसे उम्मीदवार भी मैदान है जिसकी संपत्ति 100 करोड़ के पार है। वहीं बात सीटों की करे तो यहां 52 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार सबसे अमीर हैं। जबकि भाजपा ने 23 सीटों पर अमीरों को उतारा है।