PICS: 'दिल के आकार की झील', सिर्फ पाकिस्तान में दिखेगा यह अजूबा
बेंगलौर। दुनिया में खूबसूरत जगहों की कमी नहीं है। प्रकृति ने हमें निहारने को कई बेहतरीन दृश्य दिए हैं। पहाड़, झरने, नदियां, झील, जंगल आदि कई ऐसे दृश्य होते हैं, जो हमारी आंखों में बस जाते हैं। एक तरह से उस जगह का जादू हमें कई दिनों तक बांधे रखता है।
दुनिया में कई खूबसूरत जगह है और उनमें से ही जगह है हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में। पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र में शिमशाल गांव है। जो अपनी खूबसूरती के काफी प्रसिद्ध है और साथ ही यहां एक ऐसी बात है जो शायद पूरी दुनिया में कहीं नहीं। वह है शिमशाल झील। हुंजा घाटी के बीच स्थित इस झील की खासियत यह है कि यह विश्व का एकलौता दिल के आकार का झील है।
जी हां, तो फिर इन तस्वीरों में आप भी देखिए ''शिमशाल झील'' की निर्मल खूबसूरती।
|
शिमशाल झील
इस झील की खासियत इसकी आकृति है, जो इसे दुनिया के दूसरे सभी झीलों से अलग बनाती है।
|
हुंजा घाटियों के बीच
हुंजा की वादियों के बीच स्थित यह झील यहां की खूबसूरती को दूगुना करती है।
|
पहले जाना था मुश्किल
पहले शिमशाल गांव तक जाने के लिए सड़क भी नहीं थी, लेकिन साल 2003 में इसे काराकोरम राजमार्ग से जोड़ दिया गया।
|
हुन्ज़ा वादी
यह 3,100 मीटर की ऊँचाई पर बसा हुआ है और हुन्ज़ा वादी की सबसे ऊँची बस्ती है।
|
कई पर्वतों से घिरा है
शिमशाल के इर्द-गिर्द कई पर्वत खड़े हैं। जिसके कारण यहां के लोग पर्वातारोहण में माहिर होते हैं।