अमित से बिगड़े बोल, कहा पहलवानों की भूमि का सीएम दिल्ली में मुजरा करता है
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में हरियाणा में मिली शानदार कामयाबी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में भी वहीं कमाल दिखाना चाहती है। इसके लिए भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खुद इसकी जिम्मेदारी संभाल ली है। प्रदेश में 15 अक्टूबर को होने वाले चुनावों के लिए अमित शाह ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।
अमित शाह ने हरियाणा में इस हफ्ते से लगातार रैलियां की है। हिसार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखा हमला बोला है। शाह ने हुड्डा के खिलाफ बोलते हुए कहा कि हरियाणा पहलवानों की भूमि है लेकिन यहां का मुखिया दिल्ली दरबार में मुजरा करता है।
शाह ने एक तीर से दो निशाने साधे। शाह ने हुड्डा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। रैली में शाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारिफ करते हुए कहा कि देश को एक ऐसा पीएम मिला है जो बोलता है, मोर्चा संभालता है और फैसले लेता है।