क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

OMG! लोगों को फिर दिखा आसमान में उड़ता UFO

Google Oneindia News

ब्रिटेन। यूएफओ या उड़न तश्करी को लेकर सिर्फ वैज्ञानिक ही नहीं बल्कि दुनिया के आम लोगों के बीच भी रहस्य और विस्मय है। कई बार दुनिया के कई हिस्सों में यूएफओ को देखे जाने की बात कही गई है। कुछ को लोगों ने सही माना तो कुछ कोरा बकवास। लेकिन आज तक इसे सौ फीसदी लोगों का विश्वास नहीं मिल पाया है।

ufo

हाल ही में एक यूएफओ देखा गया है इंग्लैंड के पार्टसमाउथ में। जहां लोगों ने एलियंस के इस उड़न तश्करी की तस्वीरें भी ली हैं। वैज्ञानिकों ने माना कि आसमान में चक्कर काटता यह कोई बादल का टुकड़ा या कोई अन्य चीज नहीं है। बल्कि यह एक उड़न तश्करी जैसी चीज ही है। इस डिस्क के आकार की उड़ती चीज को शाम के समय लोगों द्वारा देखा गया।

पोर्टसमाउथ के एक नागरिक ने बताया कि, वो कोई बादल हो ही नहीं सकता । वह काफी तेजी के साथ घूम रहा था। मुझे नहीं पता वह क्या था लेकिन डिस्क के आकार की ग्रे रंग की कोई उड़ती हुई चीज थी। अन्य लोगों ने कहा कि, शुरु में हमें लगा कि वह कोई हवाई जहाज है, लेकिन वह तेज गति के साथ गोल गोल घूम रहा था।

वहां के मौसम विभाग की अधिकारी लाउरा यंग ने कहा कि, यह बादल नहीं है और इसका मौसम के साथ कोई लेना देना नहीं है। हम फिलहाल इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दे सकते। लेकिन जरूरी नहीं कि यह एक उड़न तश्करी ही हो।

बहरहाल , वह उड़ती हुई चीज क्या थी यह तो वैज्ञानिक तमाम खोज के बाद ही बता पाएंगे। लेकिन लोगों के मन में यह घटना फिर से एक प्रश्न उठा कर छोड़ गई कि क्या सच में एलियंस होते हैं?

English summary
Mysterious flying object spotted above Portsmouth, Englend at dusk.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X