भोपाल न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

भूख हड़ताल पर दिग्विजय सिंह

Google Oneindia News

bhopal-digvijay-singh
भोपाल। कांग्रेस महासचिव और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने किसानों का हितेषी दावा करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार से कलक्ट्रेट कार्यालय के सामने सात दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सिंह ने इस दौरान वहां पत्रकारों से कहा कि उन्होंने ओला पीड़ित किसानों को मुआवजा दिए जाने और किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर गत 20 जून को जिला कलक्टर से इस संबंध में बातचीत की और किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए सात जुलाई तक का समय दिया था।

किसानों स्थिति खराब

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में लोले पड़ने से किसानों की कई हेक्टेयर में फैली खेती को काफी नुकसान हुआ था, जिससे उनकी हालत बद से बद्तर होती जा रही है। व्यापमं घोटाले के अलावा कांग्रेस मध्य प्रदेश में अब भाजपा सरकार को किसानों के मुद्दे पर भी घेर रही है। इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अब इसे राजनीतिक एजेंडा कहें या किसानों से साहनुभूति यह समय बता देगा।

दिग्विजय सिंह ने यह आरोप भी लगाया कि व्यापम मामले में उन्होंने कहा कि उनकी ही पार्टी की वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती मान चुकी हैं कि व्यापम घोटाला प्रदेश के अब तक सबसे बड़ा घोटाला है। इसके बावजूद भी सरकार इस घोटाले को दबाने की जुगत में लगी हुई है।

Comments
English summary
former chief minister sits on hunger strike in Madhya Pradesh to fight for hail suffered farmers.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X