Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मेरी प्राथमिकता पीएम पद नहीं बल्कि पार्टी है: राहुल गांधी

Posted by:
Published: Tuesday, March 5, 2013, 16:57 [IST]

 Pm Post Is Not My Priority Rahul Gandhi

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने काफी लंबे समय बाद प्रधानमंत्री पद के दावेदारी पर चुप्‍पी तोड़ी है। राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री पद उनकी प्राथमिकता नहीं है बल्कि पार्टी इन सबसे उपर है। राहुल को वर्ष 2014 में होने वाले आम चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने के लिए लम्बे अरसे से चल रही मांग और अटकलों के बीच मंगलवार को पार्टी सांसदों और पत्रकारों से बातचीत के दौरान पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि वह दूरगामी राजनीति में यकीन करते हैं और पार्टी ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

इसी क्रम में राहुल गांधी ने अपनी शादी पर भी चुप्‍पी तोड़ी। राहुल गांधी ने कहा कि अभी वो सिर्फ पार्टी को आगे ले जाने के बारे में सोच रहे हैं शादी का अभी कोई इरादा नहीं है। मालूम हो कि राहुल गांधी ने इससे पहले भी कांग्रेस के नेताओं से उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने संबंधी बयानबाजी करने से मना किया है, और मंगलवार को भी उन्होंने कहा कि उनका सारा ध्यान पार्टी को मजबूत बनाने की ओर है।

हालांकि उन्होंने इस प्रश्न पर कोई टिप्पणी नहीं की कि यदि पार्टी और यूपीए गठबंधन तीसरी बार चुनाव जीत जाते हैं तो प्रधानमंत्री किसे बनाया जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं की क्‍लास ली थी और डांट लगाते हुए कहा था कि मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री पद के लिये उचित दावेदार हैं। आगे क्‍या होगा इसपर अभी सोचने की जरुरत नहीं है जरुरत है तो सिर्फ 2014 चुनाव पर ध्‍यान देने की है।

English summary
Rahul Gandhi told Congress parliamentarians today, "The Prime Minister's post is not my priority. I believe in long-term politics."
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Preliminary Final , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST